रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला अधेड़ का शव
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ग्राम नगला विशुन के सामने अप लाइन पर शनिवार को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को जानकारी दी सूचना पर उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान ग्राम जगसौरा निवासी कमलेश पुत्र ब्रजवासी के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि कमलेश टीबी की बीमारी से परेशान था। बड़े भाई सुरेश ने पहले उसका इलाज कराया था। गांव वापस आने के बाद कमलेश ने धूम्रपान शुरू कर दिया था। इसके बाद वह बलगम वाली खांसी से परेशान रहने लगा था। परिजनों के अनुसार बीमारी से परेशान होकर उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.