बरेली, मार्च 5 -- भमोरा। आंवला भमोरा रोड पर बने फाटक के गेट मैन ने बताया कि बुधवार शाम कासगंज से चलकर काशीपुर जा रही ट्रेन से फाटक से कुछ दूर बनी छह नंबर पुलिया के पहले एक महिला ट्रेन से गिर कर कट गई जिसके टुकड़े ट्रैक के इधर उधर पड़े है। सूचना पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक विकास ने कहा कि स्टेशन पर रुकी ट्रेन से उतर कर आये एक यात्री ने भी उन्हें महिला को ट्रेन से गिरने की जानकारी दी। उप निरीक्षक अनोज कुमार सिरोही ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी शव पोस्टमार्टम कराने भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.