रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
अयोध्या, जून 29 -- बीकापुर। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर भगौती नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र पाण्डेय ने बताया कि मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर "मालती गुप्ता" लिखा हुआ है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- बेहटागोकुल में ट्रेन से कटकर अज्ञात की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.