लखीसराय, मार्च 20 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। मोकामा-किऊल रेलखंड पर स्थित डुमरी रेलवे हॉल्ट के समीप बुधवार की दोपहर एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव डाउन रेलवे लाइन पर स्थित पोल संख्या 431/21-23 के बीच देखा गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बड़हिया रेल थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की वेशभूषा सफेद धोती, गंजी और गमछा में है। जीआरपी थाना अध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही, मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हुई है। पोस्टमा...