रेलवे ट्रैक के बगल में मिला युवक का शव
दरभंगा, मई 12 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा- सकरी रेलखंड पर सोमवार की अलसुबह तारसराय स्टेशन के पश्चिम में रेलवे लाइन के बगल में पड़े युवक के शव पर नजर पड़ने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। ट्रेन से गिरकर उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर नीले रंग की टी शर्ट और भूरे रंग की पैंट पाई गई। शव का पोस्टमार्टम कर पहचान के लिए उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। यह भी पढ़ें- गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात शव, यात्रियों में मची अफरातफरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.