रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत -विक्षत मिला शव
दरभंगा, मई 24 -- संजय लाला,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास शुक्रवार की देर रात एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा वार्ड 10 निवासी 29 वर्षीय गौरी शंकर झा के रूप में हुई है। वह स्व. ललन झा के पुत्र थे। गश्ती के दौरान रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा रहने के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को मृतक का मोबाइल मिला जो बंद था। पुलिस ने मोबाइल ऑन कर परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि गौरी शंकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बड़े भाई लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। मृतक के चचेरे चाचा मोहन झा ने बताया कि गौरी शंकर किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.