जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरांवा रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की दोपहर बाद एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। टीम ने तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक पहचान नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.