लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- उचौलिया थाना क्षेत्र में सोनौआ रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर शाहजहांपुर रेल प्रखंड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उचौलिया थाना पुलिस और सेवा का जुनून संस्था की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हालांकि काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद उचौलिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.