बेगुसराय, मार्च 5 -- भगवानपुर,निज संवाददाता। तेयाय ओपी क्षेत्र में रेलवे गुमटी संख्या 17 और 18 के बीच रेलवे ट्रैक के समीप गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक वृद्ध की पहचान दादपुर निवासी 72 वर्षीय जगदीश चौधरी के रूप में की गई। उनके सिर पर जख्म के निशान हैं। घटना की सूचना पाकर तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव, ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पोती की आगामी 9 मार्च को शादी होनी तय है। उसके पुत्र ने एक जमीन बेची थी। इसी को लेकर घर में कुछ कलह चल रहा था। वृद्ध रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह में रेलवे ट्रैक के समीप उनका शव बरामद किया गया। ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.