किशनगंज, जुलाई 4 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के तीन नंबर रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक नव विवाहिता का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान जूही बेगम 27 वर्ष के रूप में की गई है। मृतका जूही बेगम, किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 31 खगड़ा तीन नंबर रेलव गेट के समीप की रहने वाली थी। सूचना पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस व रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक के ठीक पास में था। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले वार्ड संख्या 2 निवासी तनवीर आलम से जूही का प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद वह किराए के मकान में रह रही थी। बताया जाता है की शुक्रवार को मृतका जूही के ससुराल वाले जूही को ...