रेलवे ट्रैक के पास झूरमुटों में लगी आग
गंगापार, मई 13 -- मंगलवार की रात साढ़े सात बजे के लगभग समहन गांव के सामने से गुजरने वाली दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पास रहे झूरमुटों में आग लग गई। धुवां व आग को शोला उठता देख रेलवे कर्मी हैरान हो गए। सूचना अग्निमशन दस्ते को हुई तो आग बुझाने वाला दस्ता फायर टैंकर के साथ पहुंच आग बुझाने में जुट गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू कर लिया। इस दौरान रेलवे ट्रैक से कई यात्री गाड़ियां गुजर गई। रेलवे लाइन के दोनों ओर कठौली से लेकर समहन तक बड़ी-बड़ी घासें उगी पड़ी है। इन घासों की वजह से गर्मी के दिनों में अक्सर आग की घटनाएं हुआ करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.