रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव
रायबरेली, मई 21 -- लालगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नवरंग सिंह मजरे आलमपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों के पास शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे नवरंग सिंह मजरे आलमपुर गांव निवासी संदीप कुमार लोधी (22) पुत्र राम बहादुर लोधी का शव रेलवे ट्रैक के पास घास-फूस और झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- हसनपुरा में संदिग्धस्थिति में युवक की मौत मृतक के भाई प्रदीप कुमार लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नशे का आदी था और शराब का सेवन करता था। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.