रेलवे ट्रैक के पास जख्मी हालत में मिले अधेड़ की मौत
मधुबनी, मई 20 -- राम शरण साह मधुबनी। रेलवे ट्रैक के पास जख्मी हालत में मिला अधेड़ सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को शहर के 11 नंबर गुमटी के पास रेलवे ट्रैक के नीचे करीब 50 वर्षीय पुरुष जख्मी हालत में देखा गया। स्थानीय लोगों ने जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना दी। काफी देर इंतजार के बाद रेल पुलिस के नहीं आने पर नगर थाना को सूचना दी गई। नगर पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.