कानपुर, मार्च 21 -- पुखरायां। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर पुखरायां में मंडी मोड़ रेलवे क्रासिंग के निकट रेल पटरी किनारे एकयुवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर आरपीएफ कर्मी जितेन्द्र कुमार ने सह कर्मी के साथ उसको सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां मौजूद डॉ. केदारनाथ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...