रेलवे ट्रैक के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, धुएं से लोग परेशान
हापुड़, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार को कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के पास लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उनका आरोप है कि यहां फैक्ट्रियों से निकलने वाले कपड़े के अवशेष, धागे और अन्य कचरे को लाकर जला दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है। धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों, विशेषकर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।नागरिकों ने प्रशासन से नियमित रूप से कूड़ा हटाने और खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.