लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने आम लोगों से रेलवे ट्रैक के निकट कूड़ा, पराली या झाड़ियां न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे सिग्नलिंग प्रणाली और तकनीकी उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि ट्रैक के पास ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे या स्टोव का असुरक्षित उपयोग न करें। रेलवे संपत्ति के पास आग जलाने पर रेलवे एक्ट की धारा 151 के तहत 5 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है। आग लगने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी स्टेशन को सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.