रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का निरीक्षण, स्पीड ट्रायल भी सफल
हमीरपुर, जून 19 -- मौदहा। कानपुर-बांदा रेलवे रूट के खैरार-अकोना रेलवे स्टेशनों के बीच नवनिर्मित 18.50 किमी लंबी विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नल, ओएचई, ट्रैक्शन व्यवस्था और विभिन्न तकनीकी संरचनाओं की जांच की गई। इसके बाद रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अधिकारियों के अनुसार दूसरी लाइन शुरू होने से इस मार्ग पर रेल परिचालन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, डीआरएम अनिरुद्ध कुमार समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नई रेल लाइन से 120 की रफ्तार से ट्रायल सफल यह भी पढ़ें- स्पीड ट्रायल: 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.