चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- राउरकेला। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और पानपोस रेलवे स्टेशन के बीच कुम्हार बस्ती के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से जीआरपी ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई और उम्र करीब 65 वर्ष होगी। पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा इस संबंध में एक मामला दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...