अमरोहा, मई 8 -- गजरौला, संवाददाता। रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार सुबह युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे लोगों ने हत्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका जताई। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के भानपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में एक युवती का शव पड़ा मिला। जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे चौपला चौकी इंचार्ज सुधीर तोमर ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मौजूद लोगों ने युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां झाड़ी में फेंकने की आशंका जताई। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा मान रही है। शव के पास मिली कोल्ड ड्रिंक की बोतल को पुलि...