प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के करीब जेल रोड क्रॉसिंग रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को अज्ञात युवक का शव लोगों ने देखा। मामले की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सिविल पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने नीले रंग की जींस पैंट, लाल रंग की पूरे बाह की टीशर्ट पहने रखी थी। आसपास के लोगों से जानकारी लेकर नगर कोतवाली पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। सोमवार की देर शाम तक मृतक के शव की पहचान नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.