रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात शव
सुल्तानपुर, जून 25 -- कुड़वार, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल खण्ड पर शिवनगर रेलवे क्रासिंग के बगल एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास गुरुवार दोपहर में रेलवे ट्रैक के किनारे लगभग 50 वर्षीय अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जीआरपी को सूचना दी। काफी देर तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। लोगों का कहना था कि व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। फिलहाल सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.