रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
बलिया, मई 9 -- फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र एकौनी गांव के सामने रेलवे ट्रैक और ग्रीनफील्ड-वे के बीच शनिवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के गांवों के कुछ चरवाहा पशुओं को लेकर रेल पटरी की ओर पहुंचे तो उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव कई दिनों पुराना था लिहाजा उससे दुर्गंध आ रही थी। एसओ विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि शिनाख्त होने तथा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.