रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े अधेड़ ने हिलाया लाल अंगौछा, ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन
इटावा औरैया, जून 16 -- इटावा। रेलवे ट्रैक के किनारे लाल रंग के अंगौछे को हिला रहे एक व्यक्ति को देखकर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ड्राइवर ने लाल अंगौछा हिलाने का मतलब ट्रैक पर खतरा समझा था। ट्रेन के आरपीएफ एस्कॉर्ट ने बुजुर्ग को पकड़ लिया और टूंडला कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। बाद में ट्रेन एस्कॉर्ट अधेड़ को इटावा जंक्शन पर आरपीएफ के हवाले कर गया। बुजुर्ग को सैफई अस्पताल भेजा गया है। आगरा से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 12180 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह जब इटावा जंक्शन आ रही थी। सराय भूपत और इटावा रेलवे स्टेशन के बीच खंबा नंबर 1163/ 32 पर एक व्यक्ति नॉर्थ साइड में खड़े होकर लाल रंग के अंगौछे को घुमा रहा था जिसे देखकर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ाकर दिया। लगभग 10 मिनट तक गाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.