गिरडीह, अप्रैल 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। धनबाद-गया रेल खंड से बुधवार को अज्ञात एक व्यक्ति का शव बगोदर पुलिस ने बरामद किया है। शव अर्धनग्न और क्षत-विक्षत स्थिति में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई होगी। हालांकि यह एक घटना है या फिर आत्महत्या पुलिस के द्वारा इसकी जांच की जा रही है। बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध-करंबा हॉल्ट भाया कोडाडीह की यह घटना है। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है। मुखिया संजय यादव ने बताया कि शव की पहचान आसपास के इलाके में कराई गई मगर पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.