बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बरौनी- बछवाड़ा रेलखंड के गुमटी संख्या- 18 व 19 के बीच मजनूपुर नवादा हॉल्ट के समीप बुधवार को लगभग 40 वर्षीया एक अज्ञात महिला का शव दो रेल पटरियों के बीच मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ जुट गई किंतु शव की पहचान नहीं की जा सकी। महिला लाल रंग की साड़ी व ब्लाउज एवं दोनों पैर में पायल पहनी थी। महिला के गर्दन के पीछे जख्म के निशान पाए गए हैं। शव पाए जाने की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने के एसआई मनीष कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच- पड़ताल की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया। फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर विभि...