साहिबगंज, जनवरी 30 -- राजमहल,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंडई सिरसी फाटक से करीब 300 फीट की दूर रेल ट्रैक किनारे से पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजमहल-तीनपहाड़ रेलवे लाइन पर पोल संख्या 8/14 से 8/13 के बीच युवक का शव पड़ा मिला था । पुलिस के मुताबिक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि राजमहल से तीनपहाड़ रात 10:15 बजे खुलने वाली 53496 टीआर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला रेल हादसे का है। इधर,घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एएसआई महादेव उरांव, दिनेश चंद्र हांसदा, एसके तिर्की सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल ...