अंबेडकर नगर, मई 7 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के समीप रेलवे लाइन किनारे गुरुवार सुबह लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रैक किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना तत्काल मालीपुर थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से प...