कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के रोही गांव के लोग सोमवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे पटरी की ओर गए तो उन्होंने ट्रैक किनारे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा था। उसके सिर पर व दोनों हाथ में गंभीर चोट के निशान थे। नाक से भी खून निकला था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार को पांचवें दिन तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक ने काले रंग की पैंट व टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...