रेलवे ट्रैक किनारे मिला बीए के छात्र का शव
मिर्जापुर, मई 16 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नुआवं गांव के पास शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक किनारे बीए के छात्र का शव मिला। वह सुबह घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार के नुआंव गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे से सुबह ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी ट्रैक किनारे एक युवक मरणासन्न स्थिति में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान चुनार के चौकियां गांव निवासी 20 वर्षीय श्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.