सोनभद्र, जून 7 -- दुद्धी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौंधी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे एक मालगाड़ी के चालक ने पटरी किनारे युवक का शव देखकर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- रेलवे प्लेटफॉर्म पर युवक का शव मिला, पहचान नहीं मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...