रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस
संभल, जुलाई 21 -- थाना बबराला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अलीगढ़-चंदौसी रेलवे लाइन के किनारे गांव फिरोजपुर के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर बबराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों और ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई गई। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि अज्ञात महिला के शव को पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.