फिरोजाबाद, जून 26 -- फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात भदान स्टेशन के निकट रेलवे पटरी किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोविंदपुर के निकट एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे दो जगह मिले अज्ञात शव थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...