बुलंदशहर, मार्च 13 -- खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव नेहरूपुर और मांछीपुर के निकट खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग के किनारे शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल निवासी देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। महिला का शव एक पेड़ से लटका हुआ था, जबकि उस शव के नजदीक ही जमीन पर 28 वर्षीय युवक और 4 वर्षीय मासूम बच्ची के शव पड़े मिले। देवर-भाभी एक पॉटरी में काम करते थे। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। देवर-भाभी के बीच प्रेम प्रसंग बताया गया है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार सुबह खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली कि गांव नेहरूपुर और मांछीपुर के निकट खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग के किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.