रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में मिला क्षत-विक्षत शव
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर जलालगढ़ और गढ़बनैली रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, केजे-26 और केजे-27 के बीच बैसा सीमा गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पूर्वी किनारे झाड़ी में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैकमैन ने शव देखा। उसने इसकी सूचना जलालगढ़ रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने जलालगढ़ थाना पुलिस और आरपीएफ पूर्णिया को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत थी और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.