रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिला मूक युवक, आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया
देवघर, अगस्त 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात युवक को आरपीएफ जसीडीह ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया। घटना शुक्रवार 28 अगस्त की सुबह की है। घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वह बोल पाने में असमर्थ है और अपने नाम व पते की जानकारी भी नहीं दे पा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:52 बजे एलएचबी में ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी सीटी अंसारी ने रेलवे ट्रैक संख्या किलोमीटर 336/6-8, टीटीएन-एलएचबी के बीच ट्रैक के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़े देखा। उसके सिर पर कटे का गहरा जख्म था। मामले में रेल प्रशासन को दी। आरपीएफ जसीडीह ने ऑपरेशन सेवा के तहत घायल युवक को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल, देवघर भेजा। आरपीएफ हेड कांस्टेबल एस बिस्वास की निगरानी में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.