लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशनों, ट्रैक और स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें स्टेशन पर आने-जाने वालों की निगरानी कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरे से प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर पर निगाह रखी जा रही है। एनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचित करें। लखनऊ जंक्शन आरपीएफ थाना प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व में उनकी टीम ने प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और स्टेशन के आसपास सघन जांच अभियान चलाया। रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग के दौरान प्वांइट्स मैन और गैंग मैन से बात कर उन्हें सतर्क रहने को कहा। हिदायत दी कि ट्रैक के पास अवांछनीय गतिविधि की सूचना तुरंत...