सहारनपुर, फरवरी 25 -- ड्यूटी के दौरान रेलवे लाइन के पास खड़ी ट्रैकमैन की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेलवे कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र सुभाष ने बताया कि वह उत्तर रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर रामपुर मनिहारान स्टेशन पर तैनात है। 18 फरवरी की दोपहर वह रेलवे संबंधी कार्य से मनानी टपरी के पास रेलवे पोल संख्या 141/7-9 पर पहुंचा। उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक रेलवे लाइन के पास खड़ी कर दी और काम में जुट गया। करीब 3 बजे कार्य समाप्त कर लौटा तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.