चंदौली, अगस्त 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद विशेष सतर्कता शुरू कर दी गई है। मानसून में सुरक्षित रेल परिचालन के लिए संवेदनशील स्थलों पर निगरानी की जा रही है। मानसून के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पूर्वानुमान एवं चेतावनी मानचित्र रेलवे बोर्ड को अग्रिम रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद सुरक्षित परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग शुरू कराई गई है। रेल प्रशासन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित वर्षा की तीव्रता, चेतावनी का स्तर ग्रीन, येलो, ऑरेंज एवं रेड एवं प्रतिकूल मौसम से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की जानकारी मिलने के बाद सतर्क है। रेलवे बोर्ड इन अलर्ट को संबंधित रेल मंडलों के साथ साझा किया है। ताकि ...