फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- शिकोहाबाद नगर के स्टेशन के पीएफ एक किमी 1212/1050 पर रेलवे लाइन में फैक्चर होने रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इस पर आनन फानन में लाइन ठीक करने वाली टीम को मौके पर भेजकर क्षतिगस्त लाइन की मरम्मत कराई। उसके बाद यातायात सुचारु कर दिया। रविवार को कांस्टेबल नवल किशोर शर्मा प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात होकर गाड़ियों को पास करा रहे थे। इस दौरान उनकी निगाह प्लेटफॉर्म नंबर एक डाउन ट्रैक में फ्रेक्चर दिखाई दिया। कांस्टेबल ने तत्काल ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक एवं मिनी कंट्रोल रूम टूंडला को सूचना दी। उसके बाद रेलवे प्रशासन ने इंजीनियर स्टाफ को तत्काल मौके पर भेजकर रेलवे लाइन के फ्रेक्चर को ठीक कराया। इस दौरान रेलवे यातायात भी बाधित रहा। कांस्टेबल की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.