देहरादून, मार्च 3 -- रेलवे के एक वरिष्ठ टिकट परीक्षक (टीटीई) पर उनके ही साथी टीटीई ने हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपी टीटीई और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि अपर रेलवे कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह रेलवे में वरिष्ठ टिकट परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लक्खीबाग चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी कर दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले साथी टीटीई हिमांशु आर्या ने उन्हें शराब के नशे में कई बार फोन किया और बात करने के बहाने सूरी चौक के पास बुलाया। जब महेंद्र वहां पहुंचे तो हिमांशु के साथ दो अन्य अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि हिमांशु ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.