रिषिकेष, मार्च 21 -- योगनगरी रेलवे स्टेशन के एक टिकट परीक्षक पर यात्री से टिकट के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप है। शनिवार को आरोपी टिकट परीक्षक को शिकायतकर्ता ने स्टेशन पर पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता यात्री का कहना है कि 15 मार्च को योगनगरी रेलवे स्टेशन में टिकट लेने के लिए आए थे। परिसर में एक व्यक्ति ने खुद को रेलवे टिकट परीक्षक बताया और 16 मार्च को टिकट के लिए 800 रुपये शुल्क बताया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने व्यक्ति को 1000 रुपये दिए। जब वह स्टेशन पहुंचे तो व्यक्ति ने फोन उठाना बंद कर दिया। वह काफी देर तक उसे तलाश करते रहे। फिर से टिकट लेकर गए। शिकायतकर्ता ने शनिवार को व्यक्ति को योगनगरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा और स्टे...