रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। अभियान उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध रूप से तत्काल रेलवे टिकटों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से तत्काल टिकट और मोबाइल बरामद किया है। 21 जून को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आरपीएफ उपनिरीक्षक रंजीत कुमार व कर्मियों के द्वारा पीआरएस बुकिंग काउंटर रांची में विशेष जांच की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को सुरक्षाकर्मी बताया, लेकिन कोई वैध पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। बाद में उसने अपना नाम 26 वर्षीय कृष्ण कुमार बताया। वह सुखदेव नगर रांची का रहनेवाला है। उसने स्वीकारा की अतिरिक्त राशि की लालच में वह तत्काल टिकट खरीददता था और ऊंचे दामों में जरूरतमंद यात्रियों को बेच देता था। जांच के दौरान एक व्यक्ति शंकर साहू ने बयान दर्ज ...