मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के मधुबनी के कारोबारी ध्रुव नारायण को रेलवे टिकट कंफर्म कराने और रिफंड का झांसा दिलाकर साइबर ठगों ने दो बैंक खातों से 43 हजार रुपए उड़ा लिये। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाने के बाद मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित के अनुसार, 21 अप्रैल को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुजफ्फरपुर वापसी के लिए सहरसा गरीब रथ में टिकट लिया था, जो वेटिंग था। काउंटर पर भीड़ देख आईआरसीटीसीआर के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। इसी दौरान ठगों ने खुद को रेलवे और आईआरसीटीसीआर का अधिकारी बताकर संपर्क साधा। कहा कि उनका टिकट कंफर्म नहीं हो पाएगा और रिफंड की राशि सीधे बैंक खाते में आ जाएगी। इसके लिए ठगों ने उनसे बैंक विवरण और मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद फ्लिपकार्ट...