रेलवे जोन के एसीएम ने की बेस किचन में खाना बनाने के संसाधनों की जांच
जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजनी राय ने यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा मुहैया कराने की योजना से टाटानगर में दो बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस किचन में यह जायजा लिया कि संचालक खाना खुद बनाकर ट्रेन मैं भेजते हैं या किसी होटल से मंगवा कर देते हैं। इधर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने टाटानगर स्टेशन पर भी रेस्टोरेंट और स्टॉल में स्वच्छता एवं अन्य उपकरणों की जांच की है। मालूम हो कि बेस किचन का संचालन आईआरसीटीसी करती है लेकिन यात्री सुविधा के तहत समय-समय पर रेलवे वाणिज्य और खानपान अधिकारी जांच करते हैं ताकि यात्रियों को शिकायत का अवसर नहीं मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.