प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों की भर्ती में 458 पद बढ़ा दिए हैं। अब कुल रिक्तियों की संख्या 4029 से बढ़कर 4487 हो गई है। 13 अगस्त को जारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 04/2026 में पहले 3993 पद थे। बाद में 36 पद बढ़ाए गए थे। अब दूसरी बार पदों में वृद्धि की गई है। इसमें जेई (पीवे) और जेई (सिग्नल) के पदों में संशोधन किया गया है। प्रयागराज समेत 14 भर्ती बोर्डों की रिक्तियों में बदलाव हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...