रेलवे जेई भर्ती में 4098 पदों पर आवेदन शुरू
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 13 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।शुरुआती अधिसूचना में 3993 पद घोषित किए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर 4098 कर दिया गया है। भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन समेत तकनीकी विभागों में होगी। संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई-बीटेक डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दो चरण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा। यह भी पढ़ें- RRB JE Vacancy : रेलवे में 3993 जेई भर्ती के आवेदन शुरू, BTech और डिप्लोमा वाले योग्य, देखें जोनवाइज वैकेंसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.