प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक भर्ती की प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर को होगी। भर्ती में कुल 4,029 पद हैं, जिनमें आरआरबी प्रयागराज के 341 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड लाना होगा, क्योंकि आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9513166371 पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मॉक टेस्ट से परख सकेंगे एएलपी भर्ती परीक्षा की तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...