बोकारो, मार्च 18 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। सीबीआई धनबाद की टीम ने सोमवार को देर रात भोजूडीह रेलवे स्टेशन के बिजली कार्यालय (बंगला पाड़ा) में विभाग के जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार से लंबी पुछताछ के बाद गिरफ्तार कर धनबाद ले गई। बताया जाता है कि जेई रविंद्र कुमार पर एक संवेदक से कथित रूप से बिल पास कराने के बदले रिश्वस्त मांगे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संवेदक एके राय ने जेई रविंद्र कुमार पर काम से संबंधित मामले में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की सीबीआई धनबाद में शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। बताया जाता है कि सोमवार को देर शाम भोजूडीह के न्यू रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल के पास जेई रविंद्र कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने पकड़ लिया। सीबीआई की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.