मुरादाबाद, फरवरी 23 -- होली के मद्देनजर रेलवे ने सोमवार को दो और होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर खाका खींच रहे थे। अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों की घोषणा की गई है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन नंबर 09075-76 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार 25 फरवरी, चार, 11, 18 व 25 मार्च को चलाई जाएगी। काठगोदाम से मुंबई के लिए हर गुरुवार को ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन काठगोदाम से 26 फरवरी, पांच मार्च, 12, 19 व 26 मार्च को चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 09425-26 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन साबरमती से सोमवार 23 फरवरी, दो मार्च, नौ मार्च, 16 व 23 मार्च को चलेगी। हरिद्वार से ये ट्रेन मंगलवार 24 फरवरी, तीन मार्च, 10, 17 व 24 मार्च को चलाई जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.