रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर 7.66 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 19 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के दो युवकों से 7.66 लाख रुपये ठगी के आरोपी आजमगढ़ के गंभीरपुर रामपुर निवासी अजीत कुमार सिंह को को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर दोनों की दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। रकम लेने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम से कथित फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। दोनों युवक नियुक्ति पत्र लेकर एक मई को रेलवे कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने उसे फर्जी बताया। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन दो मई के बाद संपर्क में नहीं आया। कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के खौतही निवासी जान आलम और तमकुहीराज निवासी साकिर अली रिश्तेदार हैं और प्रतियोगी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.